
डीएम ने ने किया 38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के शुभंकर एवं मशाल रैली (तेजस्विनी) का स्वागत…
जिलाधिकारी सविन बंसल ने 38वें राष्ट्रीय खेलों के शुभंकर, लोगो, जर्सी, टेगलाईन और मशाल रैली (तेजस्विनी) का सचिवालय से स्वागत किया। मशाल रैली सचिवालय से घंटाघर तक निकाली गई, जिसमें स्कूली बच्चों, एनसीसी कैडेट्स और जनमानस ने भाग लिया। जिलाधिकारी ने खेलों के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक क्षमता को बढ़ाते हैं, बल्कि मानसिक और सामाजिक सशक्तिकरण में भी सहायक होते हैं। उन्होंने इस अवसर पर आयोजकों को शुभकामनाएं दी और राज्य को राष्ट्रीय खेलों की मेज़बानी का गौरव प्राप्त होने पर खुशी व्यक्त की।