भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति ने किया अपना संगठन विस्तार, नए कार्यकर्ताओं ने संभाले अपने पदभार





आज रविवार 19 जनवरी 2025 को भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के नेतृत्व में एक विशाल जनसभा पंचायत का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह वह उनकी पूरी समस्त टीम का स्वागत किया गया ।जिसमें सभी नये पदाधिकारी जो भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति में जुड़े हैं, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी का स्वागत किया और सभी का आभार व्यक्त किया। जिसमें विजयपाल सेन प्रदेश सचिव मनमोहन शर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश शशांक सिंह गाजियाबाद जिला अध्यक्ष संजय कुमार राष्ट्रीय महामंत्री विधि प्रकोष्ठ और महराज ठाकुर सदस्य भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के बैनर तले आज सभी का स्वागत हुआ है और सभी देव तुल्य कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।