मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति गुहनाथन नरेंदर ने की राज्यपाल से मुलाकात।

कुलदीप कुमार देहरादून- 22 फरवरी। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से शनिवार को राजभवन में उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति गुहनाथन नरेंदर ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास से संबंधित कुछ गहन मुद्दों और कानून व्यवस्था पर चर्चा भी की।