94 करोड़ की लागत से में बनेगा गाजियाबाद नगर निगम का नया मुख्यालय, शासन ने दी स्वीकृति


निगम की एक और योजना सफल, 21000 वर्ग मीटर में 5 मंजिल बनेगा मुख्यालय, शहर वासियों के लिए होगा सुविधाजनक
94 करोड़ की लागत से में बनेगा गाजियाबाद नगर निगम का नया मुख्यालय, शासन ने दी स्वीकृति
नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के नेतृत्व में गाजियाबाद नगर निगम शहर में कई योजनाओं को रफ्तार दे चुका है इसी क्रम में नगर निगम का नया मुख्यालय को स्वीकृति शासन से मिल चुकी है, लगभग 94 करोड़ की लागत से निगम मुख्यालय बनाया जाएगा, कार्यदायी संस्था सीएनडीएस उत्तर प्रदेश जल निगम है, गाजियाबाद नगर निगम मुख्यालय की नई बिल्डिंग पूर्ण रूप से शहर वासियों के लिए सुविधाजनक रहेगी जिसमें पार्किंग की व्यवस्था भी बेहतर की गई है आगंतुकों के लिए नई बिल्डिंग गाजियाबाद नगर निगम मुख्यालय की आधुनिक तकनीकी से युक्त रहेगीl
नगर आयुक्त द्वारा बताया गया कि गाजियाबाद नगर निगम की एक और योजना जनहित में शासन द्वारा स्वीकृत की गई है 2026 तक नए मुख्यालय को बनाने के लिए समस्त तैयारी पूर्ण हो चुकी है निविदा प्रक्रिया के लिए निर्माण विभाग को निर्देशित किया गया है नया मुख्यालय अर्थला में होगा बिल्डिंग में दो बेसमेंट एक ग्राउंड फ्लोर तथा पांच मंजिल बनाई जाएगी, लगभग 21000 वर्ग मीटर में नए गाजियाबाद नगर निगम मुख्यालय को बनाया जाएगा पार्किंग का एरिया 5655 वर्ग मीटर लिया गया हैl
महापौर सुनीता दयाल तथा नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के नेतृत्व में गाजियाबाद नगर निगम लगातार शासन की योजनाओं को धरातल पर ला रहा है इसी क्रम में कई योजनाएं जो की शासन से स्वीकृत हुई है निर्माण विभाग द्वारा कार्य योजना बनाई जा रही है न केवल गाजियाबाद नगर निगम कर्मचारियों अधिकारियों को एक नया मुख्यालय मिलेगा बल्कि शहर वासियों तथा आगंतुकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नए मुख्यालय को डिजाइन किया जाएगाl