महाशिवरात्रि महोत्सव 2025: सिद्धपीठ

सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ महादेव मठ मन्दिर मे प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि महोत्सव का आयोजन महन्त नारायण गिरि की अध्यक्षता में महन्त गौरी गिरि दूधेश्वर नाथ महादेव मठ मन्दिर समिति, दूधेश्वर मन्दिर विकास समिति के अध्यक्ष धर्मपाल गर्ग, उपाध्यक्ष अनुज गर्ग, दूधेश्वर श्रृंगार सेवा समिति के अध्यक्ष विजय मित्तल द्वारा किया जाएगा। मन्दिर परिसर में दिल्ली, कलकत्ता, बैंगलोर, जयपुर, हरियाणा, वृन्दावन, मथुरा के विभिन्न प्रकार के पुष्पों से फूल बंगला बनाया जायेगा। रंग बिरंगी लाइटों से मन्दिर को सजाया जायेगा। 25 की रात 9 बजे भगवान देवआदिदेव महादेव बाबा की शिव बारत दूधेश्वर चौक से शिव बारात ढोल नगाड़े के साथ नाचते गाते निकाली जायेगी। जो दूधेश्वर मन्दिर मे रात्री 11:30 बजे पहुचेंगी। फिर भगवान शिव माता पार्वती का जयमाला होगी। रात 12 बजे महन्त नारायण गिरि दूधेश्वर का प्रथम अभिषेक करेंगे उसके बाद भक्तों का जलाभिषेक प्रारंभ होगा। मन्दिर के मुख्य द्वार पर भगवान शिव का जागरण होगा। प्रात:काल श्रृंगार आरती 3:30 से 4:30 तक होगी। भगवान दूधेश्वर का श्रृंगार मोहित एवं उनके कार्यकर्ताओं द्वारा होगा। सायंकाल भगवान दूधेश्वर का श्रृंगार विजय मित्तल एवं समस्त समिति के सदस्यों द्वारा होगा। प्रथम भोग प्रसाद 108 प्रकार के व्यंजनों का धर्मपाल गर्ग द्वारा भगवान दूधेश्वर को अर्पित किया जायेगा। भगवान दूधेश्वर का जलाभिषेक 25/26 की मध्य रात्री 12 बजे से लेकर 26 की रात्री 12 बजे तक चलेगा। साथ ही भगवान दूधेश्वर का अष्टप्रहर रूद्राभिषेक पूजन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »