महापौर ने नगर निगम की भूमि पर अवैध कब्जों का किया निरीक्षण, भूमाफियाओं पर होगी सख्त कार्रवाई

महापौर ने नंदग्राम स्थित नगर निगम की भूमि का किया निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान पार्षद छाया त्यागी एवं अधिकारी रहे साथ

संगम विहार,मरियम नगर सहित नंदग्राम में 100 बीघा से भी अधिक भूमि पर भूमाफियाओं का कब्जा

चिन्हित कर भूमि खाली कराने की कार्यवाही की जाएगी:महापौर

भूमि बेचने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही

खसरा न 207,208,172,142,167,98,95,1082,87,88,113,117,60 व 74 पर भूमाफियाओं का कब्जा

भूमि बेचने वाले मुकेश त्यागी,नवीन त्यागी,विकास त्यागी,अवधेश त्यागी,नंदू त्यागी,विनोद त्यागी आर डी त्यागी,शिव कुमार त्यागी,धर्मपाल प्रजापति पर होगी FIR

मरियम नगर में 500 गज मकान किया था सील,हुई थी FIR लेकिन मोके पर चल रहा होस्टल,और बिल्डिंग पर लिखा निगम का नाम छिपाया

लगभग 500 करोड़ की भूमि बेच दी भूमाफियाओं ने होगी सख्त कारवाही:महापौर

धोखाधड़ी से गरीबो बेचे प्लॉट, मोके पर थानाध्यक्ष को बुलाकर गरीबो की मदद कर FIR दर्ज कराने के दिये निर्देश

धोखाधड़ी कर रजिस्ट्री किसी खसरे न कि और कब्जा दे दिया निगम की भूमि पर

महापौर सुनीता दयाल द्वारा नगर निगम की भूमि पर कब्जा मुक्त कराने का कार्य किया जा रहा है जहाँ से भी सूचना मिलती है वहाँ स्वम अधिकारियों को लेकर चली जाती है और ऐसे ही आज वार्ड 6 की पार्षद छाया त्यागी के आग्रह पर महापौर सुनीता दयाल नंदग्राम स्थित नगर निगम की भूमि को देखने नगर निगम के अधिकारियों के साथ पहुँची।


जिसमे खसरा न 207, 208,172,142,167,98,95,1082,87,88,113,117,60व 74 को देखा जिसमे अधिकांश भूमि भूमाफियाओं के द्वारा बेच दी गयी और अब वहा मकान बने हुए है कुछ भूमि पर सब्जी उग रही है कुछ भूमि किराए पर दी हुई है कुछ भूमि में पार्किंग बनाकर उगाई की जा रही है कुछ भूमि में झुग्गी डलवा कर उगाई चल रही है कुछ भूमि पर बाउंड्री कर प्लाटिंग का बोर्ड लगाया हुआ है कुछ भूमि पर फसल उगा रखी है यह कुछ भूमि लगभग 100 बीघा से अधिक होगी जिसकी कीमत लगभग 500 करोड़ की होगी।

यह भूमि नंदग्राम से संगम विहार, राधा कुंज एवं सिहानी के जंगल की है। जिसमें मोके पर मकानों के कागज देखे तो पता चला कि रजिस्ट्री में कुछ खसरा है और कब्जा नगर निगम की भूमि पर दिया है और फिर मकान मालिकों ने ही भूमि बेचने वाले मुकेश त्यागी,अवधेश त्यागी,नंदू त्यागी,विनोद त्यागी,आर डी त्यागी, शिव कुमार त्यागी, धर्मपाल प्रजापति आदि के नाम बताए तो महापौर जी बताया कि आपके साथ भूमि बेचने के नाम पर धोखाधड़ी की गई है आपको रजिस्ट्री किसी खसरे की की है और कब्जा नगर निगम की भूमि पर दिया है और तभी महापौर ने नंदग्राम थानाध्यक्ष को बुलवाया और कहाँ की यह सब गरीब लोग है जिनको धोखाधड़ी से यह प्लॉट बेचे गए है इसके द्वारा प्लॉट बेचे वालो के खिलाफ तहरीर दी जाए और FIR हर हाल में होनी चाहिए।


साथ ही नगर निगम भी कानूनी कार्यवाही करेगा।
महापौर ने बताया कि यह सभी भूमि को चिन्हित कर भूमि खाली कराने की कार्यवाही की जाएगी और भूमाफियाओं के खिलाफ पीड़ितो एवं नगर निगम के द्वारा FIR की कार्यवाही भी की जाएगी।


ऐसे ही कुछ माह पहले मरियम नगर में नगर नियम की 500 ग़ज भूमि पर मकान बनाकर तैयार किया गया था जिसमे नगर निगम द्वारा 8 लोगो की FIR की गई थी और भवन की सील भी किया गया था जिसमे आज मोके पर होस्टल चलता मिला और नगर निगम गाजियाबाद की सम्पत्ति लिखा गया था उसको छुपा दिया गया जिसको महापौर ने मौके पर ही हटवा कर देखा और वीडियो ग्राफी भी कराई और होस्टल संचालक को होस्टल खाली कराने को कहा गया, होस्टल के मालिक ईश्वर त्यागी, आयूब मालिक आदि बताए गए यह खसरा न 133 व 134 है जो नगर निगम का है, उपरोक्त पर भी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »